फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘इंडस्ट्रियल एरिया में जलभराव समस्या दूर कराए नगर निगम’

‘इंडस्ट्रियल एरिया में जलभराव समस्या दूर कराए नगर निगम’

Sun, 30 Jun 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
‘इंडस्ट्रियल एरिया में जलभराव समस्या दूर कराए नगर निगम’
बरेली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग निशाने पर रहे। डीएम ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया में होने वाले जलभराव, स्ट्रीट लाइट आदि समस्याएं नगर निगम प्राथमिकता से दूर कराए। कहा कि प्लाट आवंटन कराकर उद्योग नहीं लगाने वालों को नोटिस जारी किए जाएं।
विज्ञापन

शनिवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक ने उद्यमियों ने नगर निगम पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अभी तक इंडस्ट्रियल एरिया में जल निकासी समस्या नहीं दूर नहीं हो सकी है, परखाखेड़ा में नाला सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। स्ट्रीट लाइटें भी काम नहीं कर रहीं है, इससे असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है। इस पर डीएम वीके सिंह ने कहा कि नगर निगम जलभराव दूर करे और स्ट्रीट लाइटें भी दुरुस्त करे। उन्होंने नगर निगम अभियंता से कहा कि मौके पर जाकर सप्ताह भर में निर्माण कार्य गुणवत्ता भी सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग से कहा कि भोजीपुरा में एप्रोच मार्ग बनवाए। परसाखेड़ा में नगर निगम पर गड्डे भरवाए। डीएम में जल निगम से कहा कि वे हैंडपंप रिबोरिंग कार्य जल्द पूरा कराएं। उपायुक्त उद्योग अनुज कुमार और एएलडीएम कुशल गर्ग, विद्युत अधिशासी अभियंता एलबी सिंह, पीए मोंगा, उद्यमी राजेश गुप्ता, राकेश बूबना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed