{"_id":"5b522c884f1c1b572f8b5aa1","slug":"11532112008-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदमावत एक्सप्रेस से टकराया नीलगाय का झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदमावत एक्सप्रेस से टकराया नीलगाय का झुंड
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गति से गुजरी रही पद्मावत एक्सप्रेस से नीलगाय का झुंड टकरा गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेेक लगाकर ट्रेन रोकी। अचानक ब्रेक लगने से कई यात्री बर्थ से गिरकर चुटैल हो गए।
गुरुवार की रात दो बजे प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस बिलपुर और टिसुआ स्टेशन के बीच से गुजर रही थी। अचानक करीब 50 नील गाय का झुंड ट्रैक पर आ गया। ड्राइवर की नजर पड़ी तो उसने ब्रेक मारकर ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण एक नीलगाय इंजन में फंस गई। इसके बाद ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। अचानक ट्रेन रुकने से कई यात्री बर्थ से गिरकर चुटैल हो गए। आधा घंटे तक ट्रेन घने जंगल में खड़ी रही। टिसुआ स्टेशन से रेलकर्मी पहुंचे और नीलगाय का शव निकाला। करीब ढाई बजे ट्रेन बरेली की ओर रवाना हुई।