फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पर्दे से ढक दिए गए एक्सेलेटर

पर्दे से ढक दिए गए एक्सेलेटर

Wed, 04 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
पर्दे से ढक दिए गए एक्सेलेटर
फोटो
विज्ञापन

हेडिंग-- डेढ़ साल से लावारिस पड़े एक्सेलेटर हो रहे कबाड़
दो बारिश झेल चुके, तीसरी के बाद नहीं रहेंगे किसी लायक
अब यात्रियों ने बना दिया है कूड़ादान, अफसर अंजान बने
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। रेलवे ने खुले में पड़े एक्सेलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) को एक ओर से तो ढक दिया है, लेकिन दूसरी ओर खुला छोड़ दिया है। लावारिस हाल में पड़े एक्सेलेटर कबाड़ होते जा रहे हैं। यात्रियों ने अब वहां कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। रेलवे के जानकारों का कहना है कि दो महीने बाद बरसात शुरू हो जाएगी। इसके बाद एक्सेलेटर किसी लायक नहीं रहेंगे।

अखबारों में खबर छपने के बाद नींद से जागे रेलवे प्रशासन ने आनन-फानन ने निर्माण अनुभाग से मल्टीपरपज हाल की साइड से एक्सेलेटर को पर्दे से ढकवा दिया। इससे रेता और बजरी से तो उनकी सुरक्षा हो गई है लेकिन दूसरी ओर से खुला छोड़ दिया गया है। उधर, अब यात्रियों ने कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। रेलवे के जानकारों का कहना है कि डेढ़ साल से लावारिस पड़े एक्सेलेटर अब तीसरी बरसात झेलने के बाद किसी लायक नहीं रहेंगे। तब एक्सेलेटर के नाम पर सिर्फ कबाड़ ही बचेगा। बता दें कि जंक्शन पर लगने के लिए आए एक्सेलेटर डेढ़ साल से वेटिंग हॉल के सामने खुले में पड़े हैं। कुछ दिन पहले ठेकेदार ने मल्टीपरपज हाल के निर्माण के लिए आई रेता-बजरी भी एक्सेलेटर के पास डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed