{"_id":"5ab08f304f1c1b71778b6683","slug":"11521520432-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग की दुकानें हुई नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग की दुकानें हुई नीलाम
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो...
पहले चरण में लॉटरी से शराब की 373 दुकानें आवंटित
चड्ढा और जायसवाल ग्रुप का रहा दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
करीब दस साल बाद शराब और बीयर की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इस प्रक्रिया के तहत सोमवार को ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से पहले चरण में 373 दुकानों का आवंटन किया गया। इसमें सबसे ज्यादा चड्ढा ग्रुप का दबदबा रहा। इसके साथ ही जायसवाल ग्रुप ने भी वापसी कर ली है। लाटरी में बनारस, मुरादाबाद, आगरा आदि जिलों के आवेदकों ने भी भाग लिया।
सोमवार दोपहर बाद डीएम आर. विक्रम सिंह की देखरेख में ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से शराब की दुकानों का आवंटन शुरू हुआ। पारदर्शिता के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। जिले में 526 अंग्रेजी-देशी, बीयर, मॉडल शॉप के लिए आए आवेदनों में से 373 दुकानों का निस्तारण पहले चरण में हो गया। इनमें एक तिहाई दुकानों पर चड्ढा ग्रुप का कब्जा हुआ। सभी प्रमुख दुकानें और पांच मॉडल शॉप इस ग्रुप के पाले में आई हैं। बाकी 153 दुकानों के लिए 21 मार्च को लॉटरी होने की संभावना है।