फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कल्पतरु

कल्पतरु

Wed, 27 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
कल्पतरु
निवेशकों का करोड़ों हड़पकर कल्पतरू विल्डटेक कंपनी ‘फरार’
विज्ञापन

- तीन माह से दफ्तर पर लटका है ताला, लोगों ने किया हंगामा
- जिलाधिकारी से मिले निवेशक, जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर में संचालित कल्पतरू विल्डटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड पर निवेशकों ने करोड़ों रुपया हड़पने का आरोप लगाया है। एफडी और आरडी के रूप में बड़ी रकम जमा कराकर कंपनी ने तीन महीने पहले स्थानीय दफ्तर पर ताले लटका दिए। इसके बाद से बड़े अधिकारी अंडरग्राउंड हैं तो निवेशक भटक रहे हैं। इनमें से उझानी निवासी कुछ निवेशकों ने बुधवार को कंपनी के दफ्तर पर हंगामा करने के साथडीएम से शिकायत की तो उन्होंने उन्हें सिविल लाइंस थाने भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिहाज से कुछ एजेंट को उठाया। पुलिस का कहना है कि फर्जीवाड़ा तो हुआ है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
उझानी निवासी अंकुर माहेश्वरी, शिवम माहेश्वरी, अमित कुमार, लोकेश, नीरज समेत करीब बीस लोग डीएम से मिले। उन्होंने बताया कि बदायूं में डीएम रोड पर इस कंपनी ने दफ्तर खोल रखा है। इसके चेयरमैन जयकृष्ण सिंह राणा का कार्यालय फरह मथुरा में है। यहां प्रबंधक संजय शर्मा निवासी संजय नगर बरेली की देखरेख में कई कर्मचारी और एजेंट काम करते थे। एजेंट ने अपनी गारंटी पर उन्हें इस समूह से जोड़ा था। उनसे आरडी और एफडी के जरिए रकम जमा कराई जाती थी। एक साल की कुछ एफडी के पेमेंट भी किए गए। अधिकतर लोगों ने साढ़े छह साल की डबल पेमेंट वाली एफडी करा रखी थी। आरोप है कि तीन महीने से कंपनी के भवन में ताला पड़ा है। सीनियर गायब हैं और उनके नंबर बंद हैं। बाकी कर्मचारी जवाहरपुरी में दूसरे नाम से कंपनी खोलकर बैठ गए हैं। उन लोगों को दिलासा दिया गया था लेकिन अब रुपया वापस करने से इंकार किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम के निर्देश पर सिविल लाइन इंस्पेक्टर देवेश सिंह ने कुछ एजेंट को पकड़वाकर थाने में बैठा लिया। देवेश ने बताया कि फर्जीवाड़ा तो हुआ है। उच्चाधिकारियों से राय के बाद रिपोर्ट दर्ज करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में आया था। कुछ लोग शिकायत करने आए उन्हें सिविल लाइंस थाने भेज दिया गया। पुलिस की जांच में आरोप सही निकला तो आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार सिंह, डीएम, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed