फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1.12 crore road built a week ago... Jal Nigam dug it

Bareilly News: हफ्तेभर पहले बनी 1.12 करोड़ की सड़क... जल निगम ने खोद दी

Mon, 19 Jun 2023 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
1.12 crore road built a week ago... Jal Nigam dug it
विज्ञापन


बरेली। निर्माण एजेंसियों के बीच तालमेल का अभाव है। एक विभाग सड़क बनाता है तो दूसरा उसे सात ही दिन में खोद डालता है। जनता की गाढ़ी कमाई बर्बाद हो रही है। न जिम्मेदारी तय होती है, न ही जवाबदेही। दोनों विभाग अपने बचाव में एक-दूसरे के सिर पर ठीकरा फोड़ते हैं। ताजा मामला अलखनाथ मंदिर के सामने शनिवार रात में की गई खोदाई का है।
सीवर लाइन परियोजना के तहत ट्रंक लाइन को ब्रांच लाइन से जोड़ने के लिए खोदाई की गई है। यह कार्य एक वर्ष से प्रस्तावित था, लेकिन लोक निर्माण विभाग बेखबर रहा। लोक निर्माण विभाग ने 1.12 करोड़ रुपये की लागत से मिनी बाईपास से किला, सिटी स्टेशन होते हुए चौपुला पुल के नीचे तक तीन किमी सड़क का निर्माण सात दिन पहले ही कराया था।
विज्ञापन

इस मार्ग पर खोदाई के लिए जब जेसीबी पहुंच गई तब लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को खबर मिली। अधिशासी अभियंता नारायण सिंह ने जल निगम के अभियंताओं से बातचीत की, लेकिन सड़क की खोदाई नहीं रुकी। जल निगम के सहायक अभियंता अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि ब्रांच सीवर को ट्रंक सीवर से जोड़ने के लिए खोदाई की गई है। जल निगम जो हिस्सा खोदेगा, उसे पूर्ववत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 मीटर सड़क से 35 लाख का नुकसान, कौन जिम्मेदार
3.2 किमी लंबी सड़क की लागत 1.12 करोड़ रुपये है। इसके हिसाब से 500 मीटर हिस्से की कीमत 17.50 लाख रुपये आएगी। यानि पूरी सड़क को उखाड़ने पर 17.50 लाख रुपये बर्बाद होंगे। वहीं जब दोबारा इसे बनाया जाएगा तो इतने ही रुपये फिर खर्च होंगे। जनता के टैक्स से होने वाली आमदनी में से 35 लाख रुपये की चपत लगेगी। इसका जिम्मेदार कौन होगा।
वर्जन

मुझे पता होता कि जल निगम को खोदाई करनी है तो कुछ दिन और सड़क निर्माण को टाला जा सकता था, लेकिन जल निगम की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। सात दिन पहले बनी सड़क की खोदाई शुरू हो गई। जल निगम के अभियंताओं ने कहा कि सड़क को वह उसी तरह बनाकर देंगे, जैसी पहले से है। - नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

सड़क एक वर्ष से खराब पड़ी थी। एक रात में ही उसे बनाया गया। हमें पहले से पता होता है कि सड़क बनने वाली है तो हम पीडब्ल्यूडी को अवगत करा देते। सीवर लाइन का काम जरूरी है, इसलिए हम इसे करा रहे हैं। सिर्फ 500 मीटर सड़क खोदेंगे। जिस हिस्से को खोदेंगे, उसे पहले की तरह बिल्कुल ठीक कराएंगे। - अरुण कुमार, सहायक अभियंता, जल निगम
--------------

बारिश सिर पर, एक साथ कई स्थानों पर कर दी खोदाई
तीन डीसी फोटो
बरेली। बारिश सिर पर है। सीवर को कनेक्ट करने के लिए एक साथ कई स्थानों पर खोदाई की गई है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। कहीं धूल उड़ रही है तो कहीं हादसे का खतरा है। बारिश हुई तो लोगों की परेशानी बढ़नी तय है। ब्यूरो
केस-1
चौपुला पुल के नीचे हाल में ही सड़क बनाई गई थी, लेकिन सीवर लाइन जोड़ने के लिए यहां गड्ढा खोद दिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि काफी इंतजार के बाद तो सड़क बनी थी। अब इसे खोदकर समस्या और बढ़ा दी गई है।
केस-2
पटेल चौक से नगर निगम की ओर जाने वाले मार्ग पर भी खोदाई की गई है। स्मार्ट सिटी परियोजना में इस सड़क का निर्माण कुछ ही दिन पहले कराया गया था। अगर इतनी जल्दी खोदाई होनी थी तो सड़क बनाई ही क्यों गई। यह सवाल अहम है।

केस-3
पीलीभीत रोड पर नमामि गंगे परियोजना में जल निगम ने सीवर लाइन डलवाने के लिए खोदाई कराई। तीन महीने हो गए पर अभी तक सड़क नहीं ठीक कराई गई, जिससे धूल उड़ रही है। आस-पास के लोग धूल उड़ने से बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed