फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर निगम ने डाला कूड़ा, बदबू से झल्लाए रोजेदार

नगर निगम ने डाला कूड़ा, बदबू से झल्लाए रोजेदार

Sat, 18 May 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने डाला कूड़ा, बदबू से झल्लाए रोजेदार
बरेली। नगर निगम को कूड़ा डालने की जगह नहीं मिली तो ईंट पजाए के पास रेलवे मालगोदाम की जगह पर ही कूड़ा डलना शुरू कर दिया। क्षेत्रवासियों ने विरोध किया, लेकिन सुपरवाइजर ने एक न सुनी। आबादी के पास कूड़ा डलने से रोजेदार बदबू से परेशान हैं। व्यापारी सुरक्षा फोरम ने ईंट पजाए के आप पास अतिक्रमण हटाने की मांग नगर आयुक्त से की है।
विज्ञापन

बाकरगंज खड्ड में जगह नहीं बची तो नगर निगम ने श्यामगंज में रेलवे मालगोदाम की खाली जमीन पर कूड़ा जमा करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को नगर निगम के सुपर वाइजर राजकुमार ईंट पजाए पहुंचे। उन्होंने बुलडोजर चालक को सड़क किनारे जमा कूड़े को मालगोदाम की खाली जगह पर डालने का आदेश दिया। कूड़े से बदबू फैली तो रोजदार सामने आ गए। उनका कहना था कि सड़क से कूड़ा हटाने के बाद ट्राली में भरकर कहीं और फेंकना चाहिए था। बदबू से क्षेत्र में रहना मुश्किल हो गया है, लेकिन सुपरवाइजर ने एक न सुनी। देखते ही देखते रेलवे की जमीन पर कूड़े का ढेर लग गया। व्यापारी सुरक्षा फोरम के माडल टाउन अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ ने कहा कि शनिवार तक कूड़ा नहीं हटा तो आंदोलन किया जाएगा। रमजान में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सफाई होती है, लेकिन ईंट पजाए में स्थिति उल्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed