{"_id":"5cd4854bbdec2207737657d8","slug":"111557431627-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए प्रत्याशी-एजेंट को जारी होंगे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए प्रत्याशी-एजेंट को जारी होंगे पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। 23 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मतगणना के लिए प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधियों को पास जारी करने के लिए प्रपत्र 18 उपलब्ध कराया गया है। इस फार्म को दो या तीन दिन के अंदर जमा कराने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि मतगणना राज्य भंडारण निगम परसाखेड़ा प्रथम सीबीगंज में सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना स्थल पर उम्मीदवार और उनके एजेंट का प्रवेश सुबह छह बजे से प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर माचिस, लाइटर, मोबाइल आदि ले जाना प्रतिबंधित है। उन्होंने मतगणना की व्यवस्था, सीटिंग प्लान, रूट चार्ट आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। डीएम ने बताया कि मतगणना के अंत में निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा में पांच बूथाें का चयन करने के पश्चात वीवीपैट की स्लिप की गणना होगी। बैठक में एडीएम प्रशासन आरएस द्विवेदी ने भी मतगणना संबंधी जानकारी दी।