फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मूल्यांकन में नंबरों की हेराफेरी की शिकायत पर कुलपति ने बैठाई जांच

मूल्यांकन में नंबरों की हेराफेरी की शिकायत पर कुलपति ने बैठाई जांच

Thu, 09 May 2019 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन में नंबरों की हेराफेरी की शिकायत पर कुलपति ने बैठाई जांच
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मूल्यांकन में हेराफेरी की शिकायत बुधवार को कुलपति से की गई। एबीवीपी के छात्रनेता शिकायत लेकर कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल से मिले तो उन्होंने तीन कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की। कुछ तथ्य सामने आने पर कुलपति ने तीनों कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त करके मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर बुधवार दोपहर एबीवीपी के छात्रनेता कुलपति से मिलने पहुंचे। छात्रनेताओं ने मूल्यांकन पर सवाल उठाते हुए विश्वविद्यालय के तीन कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि नंबर बढ़ाने के लिए होने वाली सेटिंग के सबूत इन कर्मचारियों के मोबाइल में मिल सकते हैं। इस पर कुलपति ने एक स्थायी और दो अस्थाई कर्मचारी तलब कर लिए। पूछताछ के दौरान ही कुलपति ने तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए, जिनकी अब जांच कराई जाएगी। एबीवीपी नेताओं ने कर्मचारियों पर रिपोर्ट लिखाने की बात कही तो कुलपति ने जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके अलावा छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय और कॉलेज में एडमिशन के लिए पंजीकरण के नाम पर अलग-अलग सौ-सौ रुपये लेने पर भी सवाल उठाए। एलएलबी में विश्वविद्यालय द्वारा मेरिट बनाने और बरेली कॉलेज की सेमेस्टर परीक्षा विश्वविद्यालय कैंपस में कराने की मांग की। स्नातक तृतीय वर्ष में भी उन्होंने दो के बजाय तीन विषय करने को कहा। इस दौरान राहुल चौहान, गौरव यादव, मनोज यादव, हर्षित सिंह, सिद्धार्थ रस्तोगी, कमल गुप्ता, अनिकेत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एबीवीपी वालों की शिकायत में कुछ बिंदु महत्वपूर्ण हैं। हम उनकी जांच कराएंगे, इसके लिए कमेटी गठित की गई है। सामने आए तथ्यों के आधार पर विश्वविद्यालय इसमें उचित कार्रवाई करेगी। कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की है लेकिन सीधे कोई स्वीकार नहीं करता। उनके मोबाइल फोन जमा करा लिए हैं, उनकी स्क्रूटनी कराई जाएगी। - प्रो. अनिल शुक्ल, कुलपति, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed