फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रैली और जनसभाओं की परमीशन के लिए तहसीलों में खुलेंगी सिंगल विंडो

रैली और जनसभाओं की परमीशन के लिए तहसीलों में खुलेंगी सिंगल विंडो

Mon, 25 Mar 2019 01:44 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
रैली और जनसभाओं की परमीशन के लिए तहसीलों में खुलेंगी सिंगल विंडो
बरेली। चुनावी रैली और जनसभाओं की अनुमति आयोजकों को आसानी से मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन ने चुनाव तक सभी तहसीलों में एकल खिड़की खोलने की तैयारी की है। सिंगल विंडो सिस्टम के लिए एसडीएम के साथ ही नगर निगम सहित दूसरे स्थानीय निकाय, पीडब्ल्यूडी, फॉरेस्ट, अग्निशमन सहित संबंधित विभागों का स्टाफ तहसील में ही मौजूद रहेगा। ताकि अनुमति के लिए आयोजकों को भटकना न पड़े।
विज्ञापन

चुनाव संबंधी तैयारियों के लिए रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने एसडीएम सहित दूसरे अधिकारियों के साथ मीटिंग की। डीएम ने बताया कि चुनाव को लेकर जनसभाएं और रैली कार्यक्रमों की काफी संख्या रहेगी। इसके लिए सभी तहसीलों में सिंगल विंडो सिस्टम एक-दो दिन में शुरू हो जाएं। बैठक में यह आदेश भी दिए गए कि मतदेय स्थलों पर वाल पेंटिंग से बीडीओ, सुपरवाइजर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर लिखे जाएं। ईवीएम और वीवीपैट की सीलिंग के समय कर्मचारियों की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा हुई। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि आचार संहिता के अनुपालन को लेकर भी सभी अधिकारियों को सजगता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed