{"_id":"5c65ca0ebdec2273a9249a33","slug":"111550174734-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोहफा देकर किया हाल-ए-दिल का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोहफा देकर किया हाल-ए-दिल का इजहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गुरुवार को बारिश ने ठंड बढ़ाई तो दूसरी तरफ वेलेंटाइन डे ने दिलों में प्यार बढ़ाया। वेलेंटाइन डे को खास बनाने का जरिया बने सुंदर तोहफे, जिसे अपने हरदिल अजीज को देकर हाल-ए-दिल बयां किया। बाजार से लेकर सिनेमाघर, रेस्टोरेंट, पार्कों में सजेधजे जोड़े घूमते नजर आए। हाथों में हाथ डाले तो कोई बाजार में गिफ्ट खरीदता नजर आया। सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि शादीशुदा जोड़े भी इस खास दिन को बेहद खास बनाने में जुटे रहे। मनपसंद पकवान बनाना हो फिर पसंदीदा जगह घूमने का प्लान। दूसरी तरफ युवाओं में खासा उत्साह दिख। फूलाें का गुलदस्ता देकर अपने दिल की बात कही।
पार्कों पर पुलिस की नजर थी, लेकिन उसके बावजूद पार्कों में जोड़े बैठे नजर आए। लोगों की नजरों से बचते बचाते घरों से निकले। बाइकर्स ने भी धूम मचाई। सड़कों पर बाइक से अपने पार्टनर को सैर कराते नजर आया। हालांकि एक वर्ग ऐसा भी था जिसने बेहद सादगी के साथ वेलेंटाइन डे को मनाया। कई तो परिवार साथ रेस्टोेरेंट खाने को निकले तो कुछ मूवी देखने। दोपहर बाद से ही बाजार में रोनक बढ़ी। शाम होते-होते बाजार की रोनक देखने लायक थी। कई जगह वेलेंटाइन को देखते हुए सजावट भी नजर आई। फूलों के गुलदस्ता और गिफ्ट कार्नर पर रात में भी रोनक बनी रही।