{"_id":"5c646fcbbdec22736842253c","slug":"111550086091-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार के इनामी को एसटीएफ ने दबोचा, भमोरा में डकैती के दौरान की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार के इनामी को एसटीएफ ने दबोचा, भमोरा में डकैती के दौरान की थी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भमोरा क्षेत्र में तीन महीने पहले हत्या कर डकैती डालने वाले गिरोह के बदमाश 25 हजार के ईनामी बदायूं के बदमाश को एसटीएफ ने दबोच लिया। उसे भमोरा पुलिस के हवाले किया गया है। उसके खिलाफ कई जिलों में सात मामले दर्ज हैं।
एसटीएफ यूनिट प्रभारी अजयपाल सिंह ने बताया कि बदमाश निसारुद्दीन उर्फ सिराजुद्दीन मूल रूप से बदायूं के उझानी थाने के गांव सकरी जंगल का निवासी है। यूपी एसटीएफ के एएसपी सत्यसेन के निर्देश पर बरेली यूनिट उसकी तलाश में थी। बुधवार को टीम ने उसे रम्पुरा तिराहे पर पकड़ लिया। निसारुद्दीन से पूछताछ में पता लगा कि वह भमोरा के गांव बमियाना में 13 दिसंबर की रात हसनैन के घर में पड़ी डकैती में वांछित था। बंदूूक की बट लगने से बमियाना के कमरुद्दीन की मौत हो गई थी। उसके दो साथियों ककराला निवासी नामे अली और उझानी निवासी अच्छन को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया था जबकि वह पांच साथियों के संग मौके से फरार हो गया था। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।