{"_id":"5c437314bdec224c7f23bb0a","slug":"111547924244-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में जंगल किनारे बाघ ने युवक को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार में जंगल किनारे बाघ ने युवक को बनाया निवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। खुटार रेंज के जंगल किनारे बसे नवदिया बंकी गांव की एक बस्ती में घर के पीछे शौच को गए युवक को बाघ ने निवाला बना लिया। बाघ उसे तीन सौ मीटर दूर तक खींच ले गया। तभी वहां पहुंचे गांव के लोगों के शोर मचाने पर बाघ अधखाया शव छोड़कर चला गया।
नवदिया बंकी पश्चिमी निवासी 26 वर्षीय शिवकुमार शुक्रवार को परिवार वालों के साथ गांव में ही एक किमी दूर जंगल किनारे की बस्ती में रहने वाले वाले अपने नाना तारापत के घर गया था। परिवार के लोग शाम को ही घर लौट गए, लेकिन शिवकुमार वहीं रुक गया। शनिवार सुबह वह शौच के लिए नाना के घर के पीछे की ओर जंगल किनारे गया था। वहां झाड़ी में छुपे बैठे बाघ ने शिवकुमार पर हमला करके उसे मार डाला और जंगल में 300 मीटर दूर खींच ले गया। देर तक घर नहीं लौटने पर शिवकुमार के ननिहाल के लोग उसकी तलाश में निकले तो घर से कुछ दूर खून पड़ा देखा। तब बाघ के हमला मानकर उन लोगों ने शोर मचाया। इस पर गांव के काफी लोग लाठी, भाला आदि लेकर मौके पर आ गए और शिवकुमार की तलाश शुरू की। जमीन पर पड़े खून और घिसटने के निशान के सहारे ग्रामीण जंगल में 300 मीटर अंदर पहुंचे तो उन्हें शिवकुमार के शव को खींच कर ले जाता बाघ दिखा। लोगों ने शोर मचाया तो बाघ शव को छोड़कर चला गया। बाघ ने शिवकुमार के शरीर का ज्यादातर हिस्सा खा लिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।