फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बसपा से हुआ गठबंधन, मगर अपनों से नहीं

बसपा से हुआ गठबंधन, मगर अपनों से नहीं

Sun, 13 Jan 2019 01:19 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
बसपा से हुआ गठबंधन, मगर अपनों से नहीं
बरेली। सपा-बसपा का गठबंधन होने के बाद दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक मंच पर आकर खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटी। मगर सपा का एक धड़ा आयोजन की जानकारी न होने की बात कहकर अलग कार्यक्रम मनाता नजर आया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर शनिवार शाम दोनों पार्टी के नेताओं ने कोतवाली के सामने अंबेडकर पार्क में जश्न मनाया। नेताओं ने एक दूसरे का फूल-मालाओं से स्वागत कर मुबारकबाद दी और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि गठबंधन प्रदेश और देश के भविष्य को सुनहरा करेगा। बसपा जिलाध्यक्ष राजेश सागर ने कहा कि देश और प्रदेश को हर मोर्चे पर परेशानी में डालने वालों की नींद हराम हो चुकी है। देश को जीएसटी और नोटबंदी के नाम पर ठगने वाले गठबंधन से बेचैनी महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने कहा कि देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने वाले लोगों को अब झोला उठाकर चले जाने का समय आ गया है। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि जनता को ठगी से बचाने के लिए इस गठबंधन की आवश्यकता उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक महसूस कर रहा था। इस दौरान सपा से पूर्व विधायक शहजिल इस्लाम, प्रमोद बिष्ट, योगेश यादव, मो. शाहिद, हैदर अली, दिनेश यादव और बसपा की ओर से जगदीश प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, वेद प्रकाश, अच्छन अंसारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर एक सपा का एक धड़ा शनिवार को भी बंटा नजर आया। पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर बेग, पूर्व प्रवक्ता संजीव यादव, सूरज यादव आदि ने गठबंधन की खुशी में श्यामगंज में जश्न मनाया। इन लोगों का कहना था कि पार्टी की ओर से अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी ही नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed