{"_id":"5c080d04bdec2241427bbf72","slug":"111544031492-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा पशु आश्रय गृह में अब कुत्तों को लेकर रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा पशु आश्रय गृह में अब कुत्तों को लेकर रार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कान्हा पशु आश्रय गृह में आवारा सांड़ के बाद अब कुत्तों को लेकर घमासान शुरू हो गया है। यहां कुत्तों ने कुछ छोटे गोवंश को काटकर जख्मी कर दिया है, जिसके चलते गोशाला संचालक और कुत्तों की नसबंदी करने वाले आमने-सामने आ गए हैं। मामले की शिकायत नगर निगम में अफसरों तक भी पहुंची है।
सीबीगंज के गांव खड़ौआ में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से कान्हा उपवन एवं पशु आश्रय गृह बनाया गया है। इसमें एक एनजीओ के जरिये सड़कों पर आवारा घूमने वाली गायों को आश्रय दिया जा रहा है। साथ ही एक अन्य एनजीओ को आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए भी इसी आश्रय गृह में जगह दी गई है। मगर यहां आने वाले आवारा कुत्तों ने गोशाला के कुछ छोटे गोवंश को काटकर जख्मी कर दिया है, जिसके चलते दोनों एनजीओ के संचालक आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ने ही मौखिक रूप से नगर निगम के अफसरों की शिकायत की है।
गोशाला ट्रस्ट के आचार्य संजीव गौड़ ने कहा कि आवारा कुत्त्तों के कारण छोटे गोवंश को दिक्कत होती है। वहीं कुत्तों की नसबंदी करने वाले गुरुचरनजीत सिंह का कहना है कि हमारे कुत्ते तो जाल में रहते हैं, बाहर के कुत्ते आकर गोवंश को जख्मी करते हैं। बता दें कि इससे पहले आवारा सांड़ों को लेकर भी कान्हा में काफी दिक्कत हो चुकी है। सांड़ों ने कुछ गायों को पटककर मार डाला था तो कई को जख्मी कर दिया था।