फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीटें होने के बावजूद सैकड़ों छात्र एडमिशन से वंचित

सीटें होने के बावजूद सैकड़ों छात्र एडमिशन से वंचित

Mon, 03 Dec 2018 10:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 03 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
सीटें होने के बावजूद सैकड़ों छात्र एडमिशन से वंचित
इंप्रूवमेंट परीक्षा में पास होने के बावजूद सैकड़ों छात्रों को एडमिशन नहीं मिल सका। कॉलेजों ने उनके प्रवेश लेने से मना कर दिया और विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी खामोशी अख्तियार कर ली। बरेली और मुरादाबाद मंडल में करीब दो हजार छात्र एडमिशन को भटक रहे हैं। कई ने विश्वविद्यालय में भी शिकायत की, लेकिन एडमिशन तब भी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने पिछले माह इंप्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों को तो प्रवेश मिल गया, लेकिन स्नातक में जो छात्र पास हुए उनको परास्नातक में प्रवेश नहीं मिल सका। विश्वविद्यालय ने न तो कोई गाइडलाइन जारी की है, राजकीय और अनुदानित कॉलेजों ने भी एडमिशन लेने से हाथ खड़े कर दिए। जबकि कॉलेजों में सीटें अभी रिक्त हैं। कुछ छात्र ऐसे थे जिनके स्नातक में परास्नातक में प्रवेश के लिए जरूरी अंक नहीं आ सके। जैसे एमए में प्रवेश के लिए न्यूनतम 45 फीसदी अंक चाहिए, लेकिन बीए में 44 फीसदी अंक आने से उसे प्रवेश नहीं मिल सका। इंप्रूवमेंट परीक्षा में उसे 50 फीसदी अंक मिले, लेकिन पंजीकरण होने के बावजूद उसे कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल सका। छात्रों का कहना है कि अब परीक्षा फॉर्म भरना शुरू हो गया। अगर उनको प्रवेश नहीं मिला तो उनका पूरा साल बर्बाद हो जाएगा। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि एडमिशन शासन ने ही बंद कर रखे हैं। वह कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed