{"_id":"5bfef95bbdec22419677e3ef","slug":"111543436635-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनाक्रोश रैली में बरेली से जाएंगी 50 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनाक्रोश रैली में बरेली से जाएंगी 50 बसें
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि नौ दिसंबर को लखनऊ में होने वाली जनाक्रोश रैली में बरेली से 50 बसें जाएंगी। प्रत्येक विधानसभा से कम से छह बसें और 100 चार छोटी गाड़ियां रैली में ले जाने के लिए अभी से तैयारी करें।
सुरेश शर्मा नगर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव के लिए जनाक्रोश रैली प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी है। प्रत्येक विधानसभा प्रभारी पूर्व सांसद की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखकर जनसंपर्क तेज करे और अधिक से अधिक भीड़ जुटाए। अगर कहीं कोई दिक्कत है तो संगठन को बताया। उसकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष तारा सिंह सोलंकी ने कहा कि विधानसभा प्रभारी अपने साथियों की कमेटी बनाकर उसे भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दें। महानगर डा. मो. खालिद ने कहा कि हाईकमान ने सबसे भरोसा बरेली पर दिखाया। सबको मेहनत करने की जरूरत है। चंद्रसेन सागर ने कहा कि कार्यकर्ता रैली में भीड़ जुटाने के लिए रात दिन एक कर दें। बैठक में बेचेलाल गंगवार, जिपं सदस्य विनोद यादव, अशोक यादव, राजकुमार यादव, जमुना प्रसाद मौर्य, ज्ञान यादव, जुबैर अहमद, गुड्डू शर्मा आदि मौजूद थे।