{"_id":"5bec6205bdec22694a53d1c1","slug":"111542218245-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पार्षद को डेंगू की पुष्टि, चार संदिग्ध मरीजों की बनी स्लाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पार्षद को डेंगू की पुष्टि, चार संदिग्ध मरीजों की बनी स्लाइड
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीपुर सौदागरान के पूर्व पार्षद प्रहलाद महरोत्रा को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। वहीं बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में आए चार मरीजों की स्लाइड बनवाई गई। डॉ. वगीश वैश्य ने बताया कि वायरल फीवर के साथ डेंगू के लक्षण वाले मरीज भी ओपीडी में आ रहे हैं। कुछ मरीजों में सांस की दिक्कत भी सामने आ रही है।
पूर्व पार्षद प्रहलाद महरोत्रा के मुताबिक उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को अपने आवास के आसपास फागिंग के लिए कहा था, लेकिन उन्हें रोस्टर के तहत ही फागिंग कराने का आश्वासन दिया गया। सही समय पर फागिंग नहीं होने से उन्हें गंभीर बीमारी हो गई। जिला अस्पताल में अभी तक 18 रोगियों को डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि निजी अस्पतालों में सवा सौ से ज्यादा डेंगू संदिग्ध मरीजों की एलाइजा टेस्ट कराए जा चुके हैं। बुधवार को भी चार नये मरीजों का टेस्ट कराया गया है, जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद ही आएगी।
महिला अस्पताल धुलवाया
बरेली। विधान परिषद सदस्यों की नाराजगी के बाद महिला अस्पताल में धुलाई कराई गई। वार्डों में भी साफ-सफाई कराई गई। मंगलवार को देर शाम महिला अस्पताल के निरीक्षण के वक्त विधान परिषद के सदस्यों ने सफाई को लेकर आपत्ति की थी। यह बिंदु खासतौर पर अपनी रिपोर्ट में शामिल किया था।