{"_id":"5bc8cf89bdec226985591812","slug":"111539886985-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग नहीं मास्साब के टाइम टेबल से खुलते-बंद होते हैं स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग नहीं मास्साब के टाइम टेबल से खुलते-बंद होते हैं स्कूल
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अक्तूबर से सभी विद्यालयों का समय बदलना था, लेकिन माध्यमिक शिक्षा परिषद के कई विद्यालय पुराने समय से ही खुल और बंद हो रहे हैं। घर जल्दी जाने के चक्कर में गुरुजी ने समय ही नहीं बदला। अब डीआईओएस के पास शिकायत पहुंची तो स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि अगर अपने हिसाब से स्कूलों का समय तय किया तो प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, एक अक्तूबर से स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से अपराह्न एक बजे से बदलकर सुबह 8:50 बजे से अपराह्न 2:50 बजे हो गया है। शासन इसे लेकर बहुत पहले ही आदेश जारी कर चुका है, लेकिन तमाम विद्यालयों ने समय ही नहीं बदला। इन स्कूलों में एक बजे से पहले ही छुट्टी हो जाती है। डीआईओएस तक शिकायत पहुंची तो उन्होंने बुधवार को प्रधानाचार्यों को फोन करके इसकी जानकारी ली। ज्यादातर प्रधानाचार्यों ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा का बहाना करते हुए कह दिया कि परीक्षा के बाद समय बदलेंगे। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि अब निरीक्षण किया जाएगा, अगर एक बजे विद्यालय बंद मिले तो प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की जाएगी।