फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   निदा को सीएम के हाथों मिला अवार्ड

निदा को सीएम के हाथों मिला अवार्ड

Sat, 15 Sep 2018 12:02 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
निदा को सीएम के हाथों मिला अवार्ड
 आला हजरत फाउंडेशन की अध्यक्ष निदा खान को शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के हाथों अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह एवार्ड उन्हें महिलाओं के हक की आवाज उठाने के लिए एक कार्यक्रम में दिया गया।
विज्ञापन

निदा खान ने तीन तलाक और घरेलू हिंसा का दंश झेलने के बाद तीन तलाक और हलाला पीड़ित महिलाओं की लड़ाई लड़ना शुरू किया। इसके लिए तमाम तरीके से रोकने का प्रयास किया गया। यहां तक कि उनके फतवा भी हुआ और समाज का विरोध भी झेलना पड़ा। फिर भी पीड़ित महिलाओं के लिए उनका संघर्ष जारी रहा। इसके लिए ही निदा को उत्तर प्रदेश की दस महिलाओं के साथ एवार्ड के लिए चुना गया। निदा खान ने बताया कि अवार्ड के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके लिए कहा है कि जो वह कार्य कर रहीं है वो सराहनीय है। साथ ही यह भी कहा कि अगर उन्हें कोई परेशानी हो तो वह स्वयं मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed