फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘हिंदी हमारी भाषा ही नहीं संस्कृति भी है’

‘हिंदी हमारी भाषा ही नहीं संस्कृति भी है’

Sat, 15 Sep 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 15 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
‘हिंदी हमारी भाषा ही नहीं संस्कृति भी है’
आईवीआरआई में विवि के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने कहा कि हिंदी सिर्फ हमारी भाषा ही नहीं संस्कृति भी है। उन्होंने प्रदेशों के नाम भाषा के आधार पर होने पर कहा कि वास्तव में देश की सभी भाषाएं हिंदी या संस्कृत से जुड़ी हुई हैं। हिंदी पखवाड़ा में उन्होंने एक साक्षात्कार का हवाला देते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने स्वीकार किया है कि हिंदी नहीं जानने के कारण ही वे प्रधानमंत्री नहीं बन सके। प्रो. शुक्ल ने कहा कि किसी भी देश की शिक्षा और संस्कृति का देश की प्रगति से चोली-दामन का संबंध है।
विज्ञापन

अध्यक्षीय भाषण में संयुक्त निदेशक डॉ. बीपी मिश्रा ने कहा कि हिंदी पखवाड़ा मनाना हमारा संवैधानिक और नैतिक दायित्व है। संस्थान को मिनी इंडिया बताते हुए उन्होंने कहा कि संस्थान में विभिन्न प्रदेशों के छात्रों के बीच संचार की भाषा हिंदी ही है। इस अवसर पर प्रश्न मंच प्रतियोगिता भी हुई। इसमें विजयी 30 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हीरा राम ने की। अतिथियों के स्वागत में संस्थान राजभाषा कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. विश्वबंधुु चतुर्वेदी भाषण किया। पखवाड़ा के दौरान होने वाले विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। समारोह का संचालन निदेशक के वैज्ञानिक सचिव डा. सत्यवीर सिंह मलिक तथा धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा अनुभाग की प्रभारी श्रीमती सुजाता जेठी ने किया।
विज्ञापन



एसबीआई में भी हिंदी दिवस पर हुआ कार्यक्रम
भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक सुशील कुमार ने सभी सदस्यों को हिंदी में कार्य करने को कहा। ऋचा शर्मा व खुशबू सिंह ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पल्लवी श्रीवास्तव, मेजर चौहान, गिरजेश श्रीवास्तव, सुदीप गुप्ता, शिखा मिश्रा आदि उपस्थित रहीं। राजभाषा अधिकारी आरके गौड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed