{"_id":"5b3a65e14f1c1bf4568b457b","slug":"111530553825-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीए और बीसीए में रोके गए बीस कॉलेजों के रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीए और बीसीए में रोके गए बीस कॉलेजों के रिजल्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएससी होम साइंस की तरह बीबीए और बीसीए में भी कई कॉलेजों ने प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेजे। ऐसे बीस कॉलेजों के रिजल्ट विश्वविद्यालय ने रोक दिए हैं। बीबीए और बीसीए के बाकी कॉलेजों के रिजल्ट विश्वविद्यालय ने सोमवार को जारी कर दिए। मंगलवार को एलएलबी और बीए एलएलबी का परिणाम जारी हो सकता है।
प्रैक्टिकल के अंक भेजने के लिए विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को नोटिस भी जारी किए थे। बावजूद इसके कॉलेजों ने अंक नहीं भेजे। बुधवार शाम को विश्वविद्यालय ने बीबीए और बीसीए छठे सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित कर दिए। दोनों का ही रिजल्ट 85 फीसदी से ऊपर है। बीसीए में करीब 1300 और बीबीए में करीब 1400 अभ्यर्थी थे। दूसरी तरफ प्रैक्टिकल के अंक न भेजने वाले कॉलेजों को विश्वविद्यालय ने नोटिस जारी किया है। अंक उपलब्ध कराने तक उनका परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। अब एलएलबी और बीए एलएलबी का परिणाम जारी होना है। इसमें भी कुछ कॉलेजों के प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेजे हैं। विश्वविद्यालय इनके परिणाम भी रोकेगा।