{"_id":"5b1591854f1c1ba36e8b642e","slug":"111528140165-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन पुलिंग करके रोकी गुवाहाटी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन पुलिंग करके रोकी गुवाहाटी एक्सप्रेस
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौजियों ने चेन पुलिंग कर रोकी गुवाहाटी एक्सप्रेस
बरेली। फौजियों ने लालगढ़ से गुवाहाटी जा रही गुवाहाटी एक्सप्रेस को चेन पुलिंग कर रोक दिया, ऐसा चार बार किया गया। सोमवार को दोपहर करीब 01.30 बजे ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची। ट्रेन के साधारण कोच में फौजी सवार थे। जैसे ही ट्रेन चलती, फौजी ट्रेन रोक देते। ड्राइवर ने यह सूचना कामर्शियल कंट्रोल मुरादाबाद को दी। स्टेशन मास्टर आफिस में मैसेज आते ही आरपीएफ/जीआरपी भी कोच पर पहुंच गई। उन्होंने फौजियों को समझाना चाहा लेकिन वे नहीं माने। स्टेशन मास्टर ने एमसीओ से बात की। उन्होंने कहा कि कोच में बिजली, पानी की परेशानी है तो ठीक है, बिना वजह ट्रेन क्यों रोकी जा रही है। एमसीओ के अफसरों ने कोच में पहुंचकर फौजियों से वजह पूछी, इस पर फौजी चुप रहे। अफसरों ने फौजियों की फटकार लगाई कहा कि दोबारा चेन पुलिंग की तो मुख्यालय में रिपोर्टिंग करेंगे, इसके बाद फौजी शांत हो गए। इस घटनाक्रम में ट्रेन करीब 01.40 बजे जंक्शन से रवाना हुई।