Bareilly News: दुष्कर्म के बाद 11 वर्षीय बच्ची की हत्या, घर में मिला था शव, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि
फरीदपुर में शनिवार को 11 वर्षीय बालिका का शव उसके ही घर में मिला था। परिजनों ने बीमारी से मौत होने की बात कही थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर कस्बा निवासी 11 वर्षीय बालिका की हत्या दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर की गई थी। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म के संकेत मिलने पर स्लाइड भी बनाई गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने अब जांच की दिशा बदल दी है। अब तक परिजन बीमारी की वजह से मौत होने की बात कह रहे थे। अब हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
घटना के समय बालिका घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता का कहना है कि शनिवार को वह लोग होली मिलने के लिए बाहर गए थे। मोहल्ले की एक महिला ने मोबाइल फोन पर कॉल करके बेटी की मौत की बात कही। लौटकर आने पर बेटी का शव मिला। उसके पेट में दर्द रहता था। ऐसे में उन्होंने इसी वजह से मौत होने की बात कही। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। रविवार को इसकी रिपोर्ट आई।
ये भी पढ़ें- UP: सांप को पकड़कर गले में डाला, फोटो भी खिंचवाए... डसने से युवक की मौत; वीडियो देख रह जाएंगे दंग
करीबी भी शक के दायरे में
किशोरी का परिवार मूलरूप से शाहजहांपुर के एक गांव का रहने वाला है। पोस्टमॉर्टम होने के बाद रविवार को परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर गांव चले गए। पुलिस को करीबियों पर भी शक है। ऐसे में उन्हें भी जांच के दायरे में लिया गया है।
पुलिस गई तो घर से भागा किशोर
बच्ची के संपर्क में रहने वाले मोहल्ले के ही एक किशोर के यहां रविवार को पुलिस पहुंची। इस दौरान वह घर से भाग गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। किशोर के पकड़े जाने के बाद कुछ अहम क्लू हाथ लगने की उम्मीद पुलिस जता रही है।
ये भी पढ़ें- 'होली शरीयत के खिलाफ': मोहम्मद शमी की बेटी ने खेला रंग, भड़के मौलाना, बोले- 'शरीयत का मजाक न बनाएं, यह गुनाह'
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म के संकेत मिलने के बाद इसकी पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। जांच में पता लगा कि एक सजातीय लड़का बालिका के संपर्क में था। पुलिस गई तो वह घर पर नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का सही खुलासा किया जाएगा।