फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   11 times in the commercial tax, the mayor's objection

कामर्शियल टैक्स में हो गया 11 गुना, मेयर ने की आपत्ति 

Fri, 28 Apr 2017 01:21 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Fri, 28 Apr 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने टैक्स को लेकर अपनी अंतिम सूची भले ही जारी कर दी हो, लेकिन अभी भी लोगों में रोष कम नहीं हुआ है। सबसे अधिक समस्या कामर्शियल टैक्स चुकाने वालाें को हो रही है, क्योंकि जिस हिसाब से कर की दर तय की गई है उसके मुताबिक कामर्शियल टैक्स अभी भी 11 गुना अधिक बैठ रहा है। टैक्स की गणना को मेयर डॉ. आईएस तोमर ने अव्यवहारिक बताया है, उन्होंने इस संबंध में एक पत्र नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को भेजा है और नियमावली में बदलाव की मांग की है। 
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि आवासीय संपत्ति के ही लगाए गए मूल रेट में दो से पांच गुना करके अनावासीय संपत्तियों पर संपत्ति कर बहुत ज्यादा हो गया है। आवासीय संपत्ति पर छूट दी जाती है जबकि कामर्शियल पर कोई छूट नहीं है। अनावासीय पर खाली भूमि पर भी टैक्स लगता है। इन सभी चीजों से जहां आवासीय टैक्स मात्र 3 से 4 हजार प्रति वर्ष के बीच बैठता है तो वहीं अनावासीय टैक्स 40 हजार से अधिक आता है। जिसे लोग चुकाने से परहेज करते हैं। मेयर ने सुझाव देते हुए नियमावली में संशोधन की मांग की है। 
विज्ञापन

आज होगा वार्ड की आपत्तियों का निस्तारण
वार्ड परिसीमन के बाद इसमें आपत्तियां मांगी गई थी। शहर के लोगों ने कलेक्ट्रेट और नगर निगम में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। कुल 72 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, इनकी सुनवाई शुक्रवार 28 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में शाम 4 बजे होगी। सूफीटोला का नाम खत्म किये जाने, हार्टमैन कालोनी का दायरा कम होने और अन्य कई तरह की आपत्तियां आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जलपान गृह पर कब्जे की शिकायत 
बरेली। गांधी उद्यान स्थित जलपान गृह पर कब्जे की शिकायत नगर आयुक्त से की गई है। जलपान गृह के संचालक सत्यवीर सिंह यादव ने शीलधर को बताया है कि उसका अनुबंध निगम से दो साल के लिए हुआ है। इसलिए वह पांच जून 2017 तक कैंटीन चला सकता है। लेकिन दो अप्रैल को कैंटी में आकर एक ठेकेदार ने केंटी खाली करने को कहा है और बताया है कि उसका अनुबंध निगम से हो गया है और वह कब्जा चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed