फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   11 KV underground line cut by JCB, 10 transformers of DDpuram stopped working

Bareilly News: जेसीबी से 11 केवी भूमिगत लाइन कटी, डीडीपुरम के 10 ट्रांसफार्मर ठप

Wed, 16 Apr 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
11 KV underground line cut by JCB, 10 transformers of DDpuram stopped working
बरेली। डीडीपुरम उपकेंद्र से जुड़े तीन हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने मंगलवार को चार घंटे बिजली कटौती का सामना किया। नगर निगम की जेसीबी से मूर्ति नर्सिंगहोम के पास भूमिगत 11 केवी लाइन में फाॅल्ट होने से ब्रह्मपुरा फीडर के 10 ट्रांसफार्मर ठप हो गए। जेई समीर अहमद ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इन दिनों शहर में कई स्थानों पर निर्माण चल रहे हैं। खासकर डीडीपुरम, राजेंद्र नगर समेत आसपास के इलाके में सीएम ग्रिड योजना के तहत काम कराए जा रहे हैं। सोमवार दोपहर दो बजे मूर्ति नर्सिंगहोम के पास जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। यहां पास से ही ब्रह्मपुरा फीडर की भूमिगत 11 केवी लाइन गुजर रही है। जेसीबी से खोदाई के समय लाइन कट गई। इसके बाद कई जगह फाॅल्ट हो गए और आपूर्ति ठप हो गई। शाम छह बजे के बाद फाॅल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति सुचारू की जा सकी। इससे तीन हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन

जेई समीर अहमद ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। लाइन कटने के कारण हुए नुकसान की भरपाई ठेकेदार से की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed