फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   11 black spots identified, will be speed breakers to prevent accident

11 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, हादसे रोकने को बनेंगे स्पीड ब्रेकर

Sun, 09 Aug 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
11 black spots identified, will be speed breakers to prevent accident
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पीडब्लूडी ने बनाया प्रस्ताव, परिवहन विभाग ने सौंपी ब्लैक स्पॉट की लिस्ट
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट पर रिफलेक्टर लगेंगे और अतिक्रमण भी हटाया जाएगा

बरेली। हादसे रोकने के इरादे से जिले के ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर हादसों की वजह पता लगाकर ऐसे उपाय किए जाएेंगे जिससे हादसों पर रोक लग सके। फिलहाल 11 स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। इन सभी स्थानों पर पूर्व में बार - बार हादसे हो चुके हैं। पीडब्लूडी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के बाद प्रस्ताव बनाया और परिवहन विभाग ने ब्लैक स्पॉट की लिस्ट सौंप दी है।

पिछले दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के निर्देश दिए थे। यह भी अध्ययन किया जाना था कि इन स्थानों पर अधिक हादसे क्यों होते हैं। डीएम ने निर्देश दिया था कि हादसों की रोकथाम के लिए पीडब्लूडी और परिवहन विभाग आपस में तालमेल के साथ काम करें। मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के तहत ब्लैक स्पॉट पर मौजूद अतिक्रमण को हटाने के साथ इन पर स्पीड ब्रेकर बनेंगे। इसके साथ ही इन जगहों पर रिफ्लेक्टर और लाइटें लगाने के साथ अन्य काम भी शुरू किए जाएंगे। कहा कि निर्देश मिलने के बाद से ही काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed