फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   11 arrested in Kanjadaspur uproar

कंजादासपुर बवाल में 11 गिरफ्तार

Sun, 07 Mar 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
11 arrested in Kanjadaspur uproar
कंजादासपुर में बवाल करते लोग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

फायरिंग करने वाला सिपाही का भाई अब तक गिरफ्तार नहीं
गिरफ्तारी के डर से गांव के ज्यादातर युवक घर छोड़कर भागे

बरेली। इज्जतनगर के गांव कंजादासपुर में शुक्रवार सुबह हुई मारपीट-पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। शनिवार को सभी को जेल भेज दिया गया। हालांकि, घटना के मुख्य आरोपी आशिक को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर, गिरफ्तारी के डर से गांव के ज्यादातर युवक अपने घरों से भाग गए हैं।
कंजादासपुर में बुधवार को मंगनी के एक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर एक ही समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इसी रंजिश में शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले और मारपीट हुई। एक पक्ष के सिपाही के भाई आशिक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इस तरह मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर उपद्रव करने वालों को खदेड़ा। पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को भी गांव में कई घरों में दबिश दी। सिपाही के भाई आशिक के यहां भी दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। आशिक के बारे में गांव में लोगों ने बताया कि वह अपने भाई के सिपाही होने की धौंस देता रहता है। उसका भाई अहमद रजा पीलीभीत में तैनात है। इधर, पुलिस ने हिरासत में लिए गए 11 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। मजिस्ट्रेट ने सभी को जेल भेज दिया। पकड़े गए लोगों में नन्हू, लईक, इरफान, सोहेल, इसरार, वाजिद, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद गुलाम नबी, सलमान, रिजवान हैं। इसके अलावा एक अन्य युवक जो रिश्तेदारी में आया था, उसे भी जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल गए लोगों में एक भी नामजद नहीं

पुलिस ने जिन 11 लोगों को शनिवार को जेल भेजा है, उनमें से एक भी नामजद आरोपी नहीं है। जिन लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज है, वे सभी फरार हैं। हैरत की बात यह है कि आरोपियों में से पुलिस किसी को भी नहीं पकड़ सकी है। एक पक्ष के फिरोज खां ने शनिवार को इसकी शिकायत एसएसपी से भी की। एसएसपी ने इज्जतनगर पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई करने को कहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि इन लोगों के नाम भले ही रिपोर्ट में दर्ज नहीं हैं, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची थी तो यही लोग हंगामा करते मिले थे। लिहाजा इनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed