फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   more than ten thousand voters were added to bareilly voter list

Bareilly News: एसआईआर का समय बढ़ा तो जुड़े 10,993 नए मतदाता, जिले में 7.27 लाख अपात्रों के कटे नाम

Sat, 27 Dec 2025 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
more than ten thousand voters were added to bareilly voter list
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
बरेली जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुक्रवार को पूरा हो गया। चुनाव आयोग ने गणना प्रपत्र भरने का समय 15 दिन बढ़ाया था। इस बीच में 10,993 नए मतदाता सूची में जुड़ गए हैं। कैंट और शहर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के प्रथम चरण के सापेक्ष अपात्र वोटरों की संख्या में कमी आई है। 26 दिसंबर को प्रकाशित सूची से 10,974 अपात्रों के नाम हटाए गए हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के कुल 34 लाख मतदाताओं में से 26.89 लाख वोटर पात्र पाए गए हैं, जबकि 21.03 प्रतिशत अर्थात 7.16 लाख वोटर अपात्र मिले हैं। इससे पहले 11 दिसंबर तक हुए एसआईआर में पात्र वोटरों की संख्या 26.78 लाख मिली थी और अपात्रों की संख्या 7.27 लाख थी। इसमें भी सबसे अधिक 36 प्रतिशत यानि 1.38 लाख वोटर कैंट विधान सभा क्षेत्र में और नगरीय क्षेत्र में 1.68 लाख यानी 35.89 प्रतिशत वोटर अपात्र दर्शाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed