फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   106th Urs e Rajavi of Ala Hazrat Imam Ahmed Raza Khan Fazil e Barelvi begins in Bareilly

उर्स-ए-रजवी का आगाज: लहराया रजा का परचम, नात-ओ-मनकबत की सदाएं गूंज उठीं, पूरा माहौल हुआ रुहानी

Thu, 29 Aug 2024 10:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Aug 2024 10:10 PM IST
सार

29 से 31 अगस्त तक आला हजरत का उर्स है। दरगाह प्रमुख के साथ सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां, सैयद आसिफ मियां ने परचम कुशाई की रस्म अदा की।

विज्ञापन
106th Urs e Rajavi of Ala Hazrat Imam Ahmed Raza Khan Fazil e Barelvi begins in Bareilly
उर्स-ए-रजवी का आगाज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली में आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिल-ए-बरेलवी का 106वां उर्स-ए-रजवी का आगाज परचम कुशाई के साथ हुआ। उर्स स्थल इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान के मुख्य द्वार पर पूरा माहौल रुहानी हो गया। हर तरफ आला हजरत के नारे और नात-ओ-मनकबत की सदाएं गूंज उठीं। इसी के साथ उर्स की तकरीर का आगाज हो गया।

विज्ञापन


इससे पहले परचमी जुलूस आजम नगर से निकाला गया। इससे पहले आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श के निवास पर फातिहा ख्वानी की गई। लंगर के बाद परचमी जुलूस दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी की कयादत में कुमार टाकीज, इंदिरा मार्केट होते हुए बिहारीपुर के ढाल के रास्ते दरगाह पहुंचे। यहां सलामी देने के बाद जुलूस दरगाह से दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां की कयादत में इस्लामिया मैदान पहुंचे। जुलूस का शहर में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।

विज्ञापन

जुलूस के उर्स स्थल पहुंचने पर दरगाह प्रमुख के साथ सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां, सैयद आसिफ मियां ने परचम कुशाई की रस्म अदा की। इस दौरान देश दुनिया के तमाम उलमा मौजूद रहे। इसके बाद उर्स कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हो गया। इसमें मिलाद की महफिल सजी। इसके बाद मुशायरा आयोजित किया गया, जो देर रात तक जारी रहा।

पांच जोन, सात सेक्टर में बांटा गया शहर
आला हजरत उर्स व पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम ने पुलिस लाइन में प्रशासनिक अधिकारियों को ब्रीफ किया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को पांच जोन, सात सेक्टर में बांटने के साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। 42 मजिस्ट्रेट को तैनात कर यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन

29 से 31 अगस्त तक आला हजरत का उर्स है। वहीं, 30 व 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा भी होनी है। ऐसे में वहां पहुंचने वाले जायरीन व परीक्षार्थियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रशासनिक अधिकारियों को ब्रीफ किया। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कर्मचारी अपनी ड्यूटी वाला एरिया पहले ही देख लें। जिससे ड्यूटी के समय किसी तरह की कोई समस्या न हो। जानकारी साझा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बना लें।

यहां पार्क होंगे जायरीनों के वाहन
जायरीनों के वाहनों की पार्किंग अभी तक बिशप मंडल इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सीबीगंज में होती थी। दोनों कॉलेजों में पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते इस बार बिशप मंडल के स्थान पर मदर-डे पब्लिक स्कूल और राजकीय पॉलिटेक्निक के स्थान पर उत्कर्ष मैनेजमेंट कॉलेज में पार्किंग स्थल बनाया गया है। श्यामगंज स्थित आजाद इंटर कॉलेज में ठहरने वाले जायरीन इस बार इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में ठहरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed