{"_id":"6a2727e38296af73fe047cfe","slug":"106-government-tube-wells-will-be-repaired-budget-approved-bareilly-news-c-4-bly1053-901497-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 106 राजकीय नलकूपों की होगी मरम्मत, बजट स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 106 राजकीय नलकूपों की होगी मरम्मत, बजट स्वीकृत
Tue, 09 Jun 2026 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सिंचाई के लिए पानी के संकट से जूझ रहे किसानों को शासन ने बड़ी राहत दी है। जिले के 106 राजकीय नलकूपों की मरम्मत के लिए 4.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। पहली किस्त में डेढ़ करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं।
इन दिनों किसान धान रोपाई की तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच बहेड़ी, नवाबगंज, मीरगंज, फरीदपुर, आंवला तहसील क्षेत्रों में खराब पड़े 106 राजकीय नलकूप मुसीबत बने हुए हैं।
इनकी मरम्मत के लिए पिछले दिनों सिंचाई विभाग की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसे अब स्वीकृति मिल गई है। इसमें एक क्यूसेक क्षमता के 41 और डेढ़ क्यूसेक के 65 राजकीय नलकूप शामिल हैं।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि जो नलकूप मरम्मत योग्य हैं उनका काम जल्द से जल्द करा लिया जाए। जिन नलकूपों की बोरिंग दोबारा होनी है और मशीन भी बदली जानी है उसकी प्रक्रिया शुरू कर दें।