फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   105 people found infected in Lakhimpur Kheri

यूपी में कोरोना का कहर, लखीमपुरखीरी में 105 लोग संक्रमित मिले

Tue, 28 Jul 2020 01:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Jul 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
105 people found infected in Lakhimpur Kheri
फाइल फोटो - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। हर दिन रिकॉर्डतोड़ संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। लखीमपुर खीरी में आज यानि की मंगलवार को 105 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इनमें करीब 70 लोग गोला के हैं। 17 अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इससे पहले जिले के ही फूलबेहड़ में सैदापुर किसान सेवा सहकारी समिति के 47 वर्षीय लेखाकार की कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार की सुबह मौत हो गई। डॉक्टरों ने सुंदरलालपुरवा गांव स्थित घर में ही उन्हें आइसोलेट कर रखा था। वह जिला सहकारी बैंक फूलबेहड़ के एक संक्रमित कर्मी के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन


नीमगांव थाने के 30 पुलिसकर्मियों की हुई सैंपलिंग
जिले के सिकंद्राबाद थाना नीमगांव में दो दिन पहले एक सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से पुलिस कर्मियों में हड़कंप है, क्योंकि रविवार को महिला सिपाही की तबीयत खराब होने के बाद निरीक्षक अपराध राजवीर सिंह ने थाने के 30 पुलिसकर्मियों को जांच के लिए बेहजम सीएचसी भिजवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के मेन गेट पर बल्ली लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया है। थाने में सन्नाटा पसरा है। डॉ अनिल कुमार ने बताया कि जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट आ गई है। 17 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed