फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   105 more people including two army majors found corona infected

आर्मी के दो मेजर समेत 105 लोग और मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 30 Jan 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
105 more people including two army majors found corona infected
Coronavirus logo concept. Novel Coronavirus icon. COVID-19 disease image with red text. SARS pandemic red symbol. Isolated graphic design template. Creative nCOV outbreak sign with typography - फोटो : Getty Images/iStockphoto
बरेली। कोरोना संक्रमण की रफ्तार शनिवार को फिर शतक पार कर गई। आरटीपीसीआर, ट्रूनेट, एंटीजन के 23 सौ सैंपल की प्राप्त जांच रिपोर्ट में 105 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में अब 1264 सक्रिय संक्रमित हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में जुट गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को राजस्व विभाग का पेशकार, न्यायालय का कर्मचारी, आर्मी के दो मेजर, भारतीय स्टेट बैंक, सर्किट हाउस के कर्मचारी, बेसिक शिक्षा विभाग के चार शिक्षक, केंद्रीय विद्यालय का छात्र, कैंट का हवलदार, बदायूं मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉक्टर, बैंक ऑफ बड़ौदा श्यामगंज शाखा का कर्मचारी और एक कारचोबी कारीगर संक्रमित मिला है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करेली में कार्यरत डॉक्टर, भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के वरिष्ठ सहायक, केनरा बैंक का कर्मी, फन सिटी और ग्राम विकास कार्यालय बहेड़ी का कर्मचारी संक्रमित हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि श्यामगंज का एक किराना व्यापारी, व्यास स्कूल की शिक्षिका, भारतीय स्टेट बैंक भोजीपुरा का कर्मचारी, चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की एक शिक्षिका, एसआरएमएस का एक शिक्षक समेत आईवीआरआई के पास, प्रेमनगर, डीडीपुरम, सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, सुभाषनगर समेत अन्य क्षेत्रों के लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 4679 किशोरों, 5874 युवाओं को पहली और 22272 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed