फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1023 consumers registered in electricity bill relief scheme on the first day

Bareilly News: बिजली बिल राहत योजना में पहले दिन 1023 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

Tue, 02 Dec 2025 03:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
1023 consumers registered in electricity bill relief scheme on the first day
बरेली। बिजली बिल राहत योजना के पहले दिन 1023 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। इसके साथ ही 85.60 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन

जिले में 3.62 लाख उपभोक्ताओं पर 1400 करोड़ रुपये बकाया है। इन सभी को इस योजना में शामिल किया गया है। पहले दिन मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने उपकेंद्रों पर आयोजित कैंप का निरीक्षण भी किया है।
योजना दो किलोवाट तक घरेलू और एक किलोवाट तक कॉमर्शियल कनेक्शन धारकों के लिए शुरू की गई है। इसमें कभी भी बिल जमा न करने, लंबे समय से बिल जमा नहीं करने, बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं को भी शामिल किया गया है। सौ प्रतिशत ब्याज माफी के साथ मूल बकाये पर भी छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

योजना के तहत पहले चरण में एक दिसंबर से 30 दिसंबर तक पंजीकरण कराकर 30 दिन में पूरा भुगतान करने पर मूल बकाये में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। दूसरा चरण एक जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। इसमें पंजीकरण कराकर 30 दिन में भुगतान करने पर 20 प्रतिशत की छूट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाले तीसरे चरण में पंजीकरण कराकर 30 दिन में पूरा भुगतान करने पर सरचार्ज माफ करने के साथ मूलधन पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

बकायेदार उपभोक्ताओं को 2,000 रुपये जमा कराकर पंजीकरण कराने के बाद बिल जमा करने के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं। इनमें एकमुश्त भुगतान, 750 रुपये की मासिक किश्त, 500 रुपये मासिक किश्त का विकल्प शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed