फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रुचि वीरा, समन, सर्वराज सहित सात उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

रुचि वीरा, समन, सर्वराज सहित सात उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

Tue, 02 Apr 2019 02:12 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
रुचि वीरा, समन, सर्वराज सहित सात उम्मीदवारों ने कराया नामांकन
बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार से प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन का सिलसिला शुरू हो गया। आंवला से बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा तो बरेली से प्रसपा से समन ताहिर ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा नामांकन कराने वालों में आंवला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सर्वराज सिंह ने भी प्रस्तावकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर आरओ एडीएम प्रशासन के समक्ष नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। नामांकन के बहाने प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर अपनी ताकत का अहसास कराया। हालांकि कलक्ट्रेट गेट पर मौजूद पुलिस फोर्स ने केवल उनके साथ प्रस्तावकों को ही अंदर जाने की अनुमति दी। सोमवार को बरेली सीट से चार और आंवला से तीन उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

वैसे तो कलक्ट्रेट में नामांकन 28 मार्च से चल रहे हैं, लेकिन सोमवार से पहले तक यहां सन्नाटा पसरा हुआ था। सोमवार को बरेली और आंवला सीटों के लिए प्रमुख दल के प्रत्याशियों के आने का सिलसिला शुरू होने के साथ ही कलक्ट्रेट परिसर में चहल-पहल बढ़ गई। जुलूस के साथ प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ उत्साह और जोश के साथ पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंचे। सोमवार को बरेली सीट के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से प्रत्याशी नवाबगंज की समन ताहिर ने अपनी मां सहला ताहिर के साथ आकर एआरओ सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व आंवला से बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी रूचि वीरा ने भी प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर आरओ एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी को तीन सेट में नामांकन पत्र दिया। आंवला से ही कांग्रेस उम्मीदवार सर्वराज सिंह ने भी सोमवार को नामांकन कराने की प्रक्रिया पूरी की। इसी क्रम में बरेली सीट से रेती किला के सैय्यद राशिद अली, मिर्चिया टोला पंजाबपुरा के राकेश कुमार अग्रवाल, पंजाबपुरा के जितिन मोहन और आंवला सीट से गार्डन सिटी के मोहम्मद अतीक ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों का सिलसिला शुरू होने से पुलिस-प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


दोनों ही सीटों के लिए नौ उम्मीदवारों ने लिए पर्चे
बरेली सीट के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए हैं। इसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से सतीश कुमार सिंह, अंबेडकर नेशनल कांग्रेस से नीलम गंगवार, राष्ट्रीय महिला पार्टी से सर्वेश कुमार सागर, बहुजन समन्वयक पार्टी मिशन से यतींद्र कुमार, निर्दलीय ऊषा अग्रवाल, टीकाराम साहू, रईस अहमद और आंवला सीट से बसपा मिशन से निशा सागर व मनुवादी पार्टी से विकास बाबू पाठक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed