{"_id":"5c64704abdec227370400fc9","slug":"101550086218-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी समेत दो को स्वाइन फ्लू की आशंका, सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी समेत दो को स्वाइन फ्लू की आशंका, सैंपल लिए
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला अस्पताल में बुधवार को स्वाइन फ्लू के दो नए संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। कई दिनों से लगातार संदिग्ध मरीज सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इस मौसम में स्वाइन फ्लू का वायरस सक्रिय हो जाता है।
हरुनगला निवासी एक व्यापारी कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। डॉक्टर से परामर्श लेने पर स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आए तो उनका सैंपल ले लिया गया। वहीं सुरेश शर्मा नगर की एक महिला का भी सैंपल जांच को भेजा गया है। महिला ने बताया कि वह कुछ दिनों के लिए राजस्थान गई थीं। वहां से लौटने के बाद से लगातार बीमार हैं। डॉक्टर से परामर्श लिया तो उन्होंने स्वाइन फ्लू के लक्षण बताए। डॉक्टर ने बताया कि दोनों में से एक मरीज की हालत ज्यादा गंभीर है। जांच की रिपोर्ट आने तक प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है।