{"_id":"5c4a2688bdec2211df412967","slug":"101548363400-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी किट लगे 21 स्कूली वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी किट लगे 21 स्कूली वाहन सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिछले दिनों कमिश्नर की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए जाने के बाद आरटीओ ने बृहस्पतिवार को करीब 21 वाहन सीज कर दिए। एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया कि पहले दिन सौ फुटा रोड, इज्जतनगर, एयरफोर्स तिराहा पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
वाहन की चेकिंग के दौरान बदायूं और बरेली के एआरटीओ संयुक्त रूप से मौजूद रहे। आरटीओ प्रवर्तन राजेंद्र सिंह व एआरटीओ उदयवीर सिंह ने बताया कि पहले दिन एलपीजी सिलेंडर लगाकर अवैध तरीके से चलाए जा रहे स्कूली वाहन सीज किए गए। नए दिखने वाले स्कूली वाहनों के भी कागजात पूरे नहीं मिले। साथ ही, कुछ डग्गामार वाहन भी मिले। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों ने स्कूल संचालकों के नाम पर अधिकारियों पर धौंस जमाने की कोशिश की, लेकिन उनकी एक न चली। अभियान 31 जनवरी तक चलेगा।