फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कांग्रेस-प्रसपा के बीच गठबंधन की बातचीत अंतिम दौर में

कांग्रेस-प्रसपा के बीच गठबंधन की बातचीत अंतिम दौर में

Mon, 21 Jan 2019 01:38 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस-प्रसपा के बीच गठबंधन की बातचीत अंतिम दौर में
बरेली। सपा-बसपा गठबंधन के बाद अकेली पड़ी कांग्रेस की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन के लिए बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है। दोनों दलों के गठबंधन में कांग्रेस प्रदेश में 60 और प्रसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष कांग्रेस के सहयोग से प्रदेश की 30 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारना चाहते हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से लौटे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्य महासचिव और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने बताया कि प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता कांग्रेस हाईकमान से बातचीत कर रहे हैं। दोनों दलों में सीटों को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है। जल्द ही गठबंधन का एलान हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रदेश की 30 लोकसभा सीटें जीतने की स्थिति में है। इनमें अधिकांश सीटें आगरा और बरेली मंडल के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हैं। बाकी सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारेगी। भाजपा के खिलाफ कांग्रेस-प्रसपा गठबंधन ही कामयाब रहेगा। दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ों के अलावा सवर्ण मतदाता भी इस गठबंधन को स्वीकार कर रहे हैं। बरेली मंडल की पांच लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के हिस्से में बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत सीट जा सकती है, वहीं प्रसपा को आंवला सीट बंटवारे में मिल सकती है। प्रसपा आंवला लोकसभा सीट पर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी और भाजपा को हराने में कामयाब होगी। सपा-बसपा गठबंधन की यहां जमानत भी नहीं बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed