फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चौधीपुर में बाघ ने भैंस को बनाया निवाला

चौधीपुर में बाघ ने भैंस को बनाया निवाला

Fri, 11 Jan 2019 04:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
चौधीपुर में बाघ ने भैंस को बनाया निवाला

विज्ञापन
चौधीपुर में बाघ ने किया भैंस का शिकार

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। कस्बा से सटे चौधीपुर गांव निवासी एक पशुपालक की भैंस को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। शुक्रवार सुबह भैंस का अधखाया शव पूरनपुर गांव के निकट गन्ने के खेत के किनारे मिला। इससे पहले बाघ ने बरौंछा नाला में चर रही एक पड़िया को निवाला बनाया था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मैलानी रेंज कार्यालय को दी है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट और बांकेगंज कस्बा से चार किलोमीटर दूरी पर स्थित चौधीपुर गांव निवासी छोटेलाल की भैंस रात में खूंटे से छूट गई थी। सुबह पशुबाड़े में उसके न मिलने पर तलाश शुरू हुई तो उसका अधखाया शव पूरनपुर गांव के निकट गोल्डी गोयल के गन्ने के खेत के किनारे मिला। अधखाये शव के पास बाघ के पगचिह्न मिले। ग्रामीण छोटेलाल ओमप्रकाश, रामविलास, संजय आदि ने इसकी सूचना फारेस्टर मोहम्मद उमर और राजेंद्र वर्मा को दी। घटनास्थल पर पहुंचे वन कर्मियों ने मौका मुआयना किया और बाघ के पगचिह्न मिलने की पुष्टि भी की।
विज्ञापन

चार दिन पहले जटपुरा बीट जंगल से सटे बरौंछा नाले में पशुओं के झुंड के साथ चरने गई एक पालतू पड़िया पर बाघ ने हमला कर उसे निवाला बनाया था। तब भी वन कर्मियों को इसकी सूचना दी गई थी। एक सप्ताह के अंदर बाघ द्वारा दो मवेशियों का शिकार किए जाने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल के पास चौधीपुर गांव से सटे गन्ने के खेत किनारे बाघ ने भैंस का शिकार किया है। वन कर्मियों को बाघ की निगरानी में लगाया गया है। पशुपालक के क्लेम करने पर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
- डॉ अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed