{"_id":"5be9c272bdec22699072cddc","slug":"101542046322-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समूहों के खाते न खुलवाने पर एडीओ भदपुरा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समूहों के खाते न खुलवाने पर एडीओ भदपुरा निलंबित
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में महिला स्वयं सहायता समूहों के खाते न खुलवाने, पुराने खातों में रिवाल्विंग फंड न भेजने और समूहों को बैंक से जोड़ने में लापरवाही बरतने पर 10 एडीओ (आईएसबी) फंस गए हैं। सीडीओ ने भदपुरा एडीओ को निलंबित करते हुए बाकी से सप्ताह भर के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एनआरएलएम के अंतर्गत हर साल महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उनको रोजगार के लिए ट्रेनिंग देने का प्रावधान किया है। इसमें ब्लॉक स्तर पर एडीओ और बीडीओ के अलावा प्रधानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। लंबे समय से अधिकांश समूह कागजों में ही गठित किए गए हैं। महिलाओं के नए समूह गठन में लापरवाही और पुराने समूहों के खातों में रिवाल्विंग फंड न भेजने पर सीडीओ ने एडीओ भदपुरा गिरीश पंत को निलंबित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा शेरगढ़ और फतेहगंज पश्चिमी के एडीए नरेंद्र कुमार, एडीओ बिथरी चैनपुर जेपी शर्मा, एडीओ मीरगंज पूनम सक्सेना, एडीओ आलमपुर जाफराबाद प्रेमशंकर पाली, एडीओ क्यारा डीपी सिंह चौहान, एडीओ फरीदपुर अजय सक्सेना, एडीओ दमखोदा और अतिरिक्त चार्ज बहेड़ी राजीव मिश्रा, एडीओ रामनगर वीके शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर सप्ताह भर के अंदर जवाब मांगा है।