{"_id":"5b6349114f1c1b9f3e8b4d89","slug":"101533233425-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशबू गुजरात की स्पेशल टूर पैकेज से घूमें गुजरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशबू गुजरात की स्पेशल टूर पैकेज से घूमें गुजरात
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन के बारे में जानकारी देने के लिए एक विशेष पैकेज लेकर आया है। इस थर्ड एसी रेल पैकेज में यात्रियों को गुजरात केपोरबंदर समेत महात्मा गांधी से जुड़े अन्य स्थानों की सैर कराई जाएगी।
आईआरसीटीसी के उच्चपदस्थ अधिकारियों (प्लानिंग) के मुताबिक गुजरात के इस विशेष पैकेज के तहत यात्रियों को पोरबंदर में कीर्ति मंदिर दिखाया जाएगा, जो महात्मा गांधी का जन्म स्थान है। हालांकि अब इस जगह पर एक भव्य संग्रहालय बना हुआ है, इसमें गांधीजी की पुरानी तस्वीरों और निजी सामान को प्रदर्शित किया गया है। छह रात और सात दिनों की अवधि के इस ‘खुशबू गुजरात की’ पैकेज में पोरबंदर के अलावा सोमनाथ मंदिर, दीव, द्वारिका, नागेश्वर आदि की भी सैर कराई जाएगी। पैकेज की कीमत 19990 रुपये प्रति व्यक्ति ट्विन शेयरिंग आधार पर है। इसमें थर्ड एसी चार्टर कोच में ट्रेन यात्रा, सोमनाथ में होटल में एसी आवास और तीन सितारा सुविधा के साथ द्वारिका में ठहराव, एसी बसों, ऑनबोर्ड द्वारा सभी स्थानांतरण और दर्शनीय स्थलों की यात्रा शामिल है। इस टूर पैकेज में सीटों की संख्या केवल 60 है। टूर 16 सितंबर को उत्तरांचल एक्सप्रेस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 13:25 बजे शुरू होगा। यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवारी, अलवर, जयपुर और अजमेर जंक्शन से भी इसमें शामिल हो सकते हैं।