फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अचानक रोका गया ट्रेनों का संचालन

अचानक रोका गया ट्रेनों का संचालन

Thu, 14 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अचानक रोका गया ट्रेनों का संचालन
अचानक लिया गया ब्लॉक, कई ट्रेनें फंसी
विज्ञापन

बरेली/फतेहगंज पूर्वी। रेलवे ने बिना पूर्व सूचना के बुधवार पूर्वान्ह इंजीनियरिंग टीम को अपलाइन पर शेष काम पूरा करने के निर्देश दिए, इसके चलते चार घंटे तक बरेली दिशा में जाने वाली ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया। ब्लॉक के अंतर्गत शाहजहांपुर से बिलपुर स्टेशन के बीच 36 किमी के रेल ट्रैक की मरम्मत, पटरी बदले जाने, लाइनों की वेल्डिंग आदि काम कराए गए। इस दौरान दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को शाहजहांपुर, रोजा, कहेलिया, ऐगवां आदि स्टेशनों पर रोका गया। इससे ट्रेनों में सवार यात्री विशेष रूप से छोटे बच्चे और महिलाएं भीषण गर्मी में परेशान रहे। रेलवे के पीडब्ल्यूआई राजेंद्र पाल के अनुसार अप लाइन पर 11:50 बजे से ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। गुवाहाटी एक्सप्रेस, मुगलसराय, न्यू जलपाईगुड़ी-दिल्ली, वाराणसी-बरेली, जननायक, सियालदाह एक्सप्रेस आदि को तीन से चार घंटे तक रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed