फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एकता नगर कालोनी में दबंगों की दहशत

एकता नगर कालोनी में दबंगों की दहशत

Sat, 17 Mar 2018 06:19 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
एकता नगर कालोनी में दबंगों की दहशत
फोटो--
विज्ञापन

फ्लैग- तीन गेट में से दो में 24 घंटे रहता है ताला

दबंगों की दहशत से एकतानगर कॉलोनी के बाशिंदे परेशान
छह फुट आगे बढ़ा रखे हैं मकान, हर घर से अवैध वसूली
बरेली। एकतानगर कॉलोनी में कानून का नहीं, दबंगों का राज चलता है। दबंग अपनी गुंडई की ताकत दिखाकर तीन में से दो गेटों पर ताला डालकर रखते हैं। बुजुर्गों को सुबह पार्क में टहलने से रोका जाता है। जो नहीं मानता, उससे गाली गलौज की जाती है। बिजली चोरी और घरों से छह फुट आगे तक अतिक्रमण कॉलोनी में कभी भी देखा जा सकता है। बाशिंदे डीएम को इस मामले में ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।
मॉडल टाउन रोड स्थित एकतानगर कॉलोनी के बाशिंदे लंबे समय से अपने साथ रोजाना होने वाली गुंडई और दबंगई से परेशान हैं। कॉलोनी में न कोई रजिस्टर्ड सोसायटी है और न ही कोई संगठन बना है, फिर भी कॉलोनी के बी ब्लाक में रहने वाले आठ-दस दबंगों ने पार्क के उद्धार के लिए अलग से दल बना रखा है। इस दल में शामिल लोग सुबह पार्क में टहलने जाने वाले बुजुर्गों से अभद्रता करते हैं। उनके रास्ते में कंटीले तार और कांच के टुकड़े डालते हैं। पार्क का निर्माण नगर निगम ने कराया है, इसके बावजूद दबंगों का दल दिन में भी कॉलोनी के गेट पर ताला डालकर पार्क में टहलने के रास्ते बंद करता है। बुजुर्गों का कहना है कि उनको इस दल के लोग धमकी देते हैं कि कुछ बोला तो ठीक कर देंगे या झूठे केस में फंसा देंगे। इसकी सूचना प्रेमनगर थाने में भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम को सौंपे ज्ञापन में कॉलोनी के बुजुर्गों ने अवैध गेट ध्वस्त करने, सड़कों से अतिक्रमण हटाकर ले आउट के अनुरूप रखने, पार्क और मकानों के आगे से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं कालोनी के बुजुर्ग
फोटो--
न कालोनी में कोई सोसायटी है, न ही यूनियन। फिर भी हम सब से दबंग घर-घर वसूली करते हैं। लोगों ने घरों के सामने जनरेटर और कार पार्किँग के लिए जाल बना रखे हैं। पार्क की जमीन पर भी अवैध कब्जे हैं। - डीपी सिंह, रिटायर्ड चीफ मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो--
कालोनी में 56 मकान हैं। इनमें कुछ दबंगों ने पूरी कालोनी पर कब्जा जैसा कर रखा है। हम लोगों को गुंडा टैक्स देना पड़ता है। रोजाना गाली गलौज सहनी पड़ रही है। प्रशासन और पुलिस सबसे कहकर देख चुके हैं। सीनियर सिटीजन होने के नाते कहां जाएं। - केएन वैश्य, रिटायर्ड मैनेजर पीएनबी

फोटो--
लोगों ने अपने घरों के आगे सड़क छह से आठ फुट तक आगे बढ़ा रखी है। सड़क पर जाल बनाकर उसमें कार खड़ी होती हैं या फिर जनरेटर लगे हैं। एक-एक घर में पांच कारें हैं। सब सड़क पर खड़ी होती हैं। यही हाल रहा तो हम कालोनी में घर बेच देंगे। - रचित अग्रवाल, व्यवसायी


फोटो- एसपी सिटी
इस मामले की जानकारी अभी मेरे पास नहीं आई है। अराजकतत्वों की जानकारी करने के लिए प्रेमनगर इंस्पेक्टर से कहा गया है। जो भी गुंडई करेगा, उस पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed