{"_id":"5fbeb9db8ebc3e7503114d2e","slug":"100-paper-but-60-integer-numbers-in-the-marksheet-bareilly-news-bly427979847","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 का पेपर लेकिन मार्कशीट में चढ़ा दिए 60 पूर्णांक के नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 का पेपर लेकिन मार्कशीट में चढ़ा दिए 60 पूर्णांक के नंबर
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : demo photo
विश्वविद्यालय पहुंची छात्राओं ने परीक्षा नियंत्रक से की शिकायत
विज्ञापन
बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय की तमाम छात्राओं ने बुधवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचकर शिकायत की है कि कोरोना की वजह से प्रश्नपत्रों के पैटर्न बदले गए थे। इसके तहत 60 नंबर के पेपर में जो अंक मिले थे, उन्हें 100 नंबर में बदल कर उन्हें मार्कशीट पर चढ़ाए जाने थे लेकिन ये विश्वविद्यालय ने इसकी त्रुटि का अब तक सुधार नहीं किया है। हालांकि परीक्षा नियंत्रक ने छात्राओं को जल्द ही सुधार कराने का आश्वासन दिया है।
इस महाविद्यालय की तमाम छात्राओं ने विश्वविद्यालय पहुंचकर परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह से शिकायत की कि उनके 60 नंबर के पूर्णांक में जो नंबर मिले थे, उसके आधार पर उन्हें 100 नंबर के पूर्णांक में बदल कर मूल्यांकन करना था। छात्राओं का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं में तो सही मूल्यांकन है लेकिन जो अंकपत्र मिले हैं, उसमें 60 नंबर के पूर्णांक वाले नंबर ही दर्ज हैं। छात्राओं ने दीवाली से पहले भी यह शिकायत की थी लेकिन विश्वविद्यालय ने अब तक इसमें सुधार नहीं किया है। परीक्षा नियंत्रक ने छात्राओं को जल्द सुधार कराने की बात कही है।

बी-लिब और एमकॉम के लिए प्रवेश शुरू
बरेली। साहू रामस्वरूप महाविद्यालय में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के अंतर्गत संचालित कोर्स बी-लिब आईएससी एवं वाणिज्य विभाग के अंतर्गत संचालित कोर्स एमकॉम में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। इसमें प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन