फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   100 km speed on bareilly badaun fourlane

बरेली-बदायूं फोरलेन : सौ किमी की पा सकेंगे रफ्तार पर टोल टैक्स देने के लिए रहिए तैयार

Wed, 27 Jul 2022 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
100 km speed on bareilly badaun fourlane
बरेली। बरेली-बदायूं मार्ग पर गाड़ियां सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी, लेकिन इसके लिए वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) 68 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के अपग्रेड करेगा। इस पर दो हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। एनएचएआई और जिला प्रशासन इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए 71 गांवों की जमीन के अधिग्रहण की तैयारी कर रहा है। यह प्रक्रिया इसी माह में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पांच साल पहले बरेली-बदायूं मार्ग का चौड़ीकरण किया था। रखरखाव की जिम्मेदारी भी पीडब्ल्यूडी की थी। अब यह मार्ग नेशनल हाईवे की श्रेणी में शामिल हो गया। इसी को देखते हुए एनएचएआई ने इस मार्ग को अपग्रेड करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। कई माह एनएचएआई की टीम ने सर्वे किया और इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की। इसके आधार पर मार्ग के अपग्रेडेशन में बरेली और बदायूं के 71 गांवों की जमीन आएगी। यह जमीन चार हजार से अधिक किसानों की है। इस मार्ग पर पूरा खर्च लगभग दो हजार करोड़ आएगा। टोल प्लाजा इसी मार्ग पर बनेगा लेकिन जगह अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। बिनावर के पास गंगा एक्सप्रेस वे से इस मार्ग को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इसी माह होगा गजट, 2025 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
एनएचएआई ने जिला प्रशासन को डीपीआर सौंप दी है। इस मार्ग के लिए जमीन के अधिग्रहण को गजट जारी होगा। उसी के मुताबिक किसानों को मुआवजा मिलेगा। जमीन अधिग्रहण से पहले जिला प्रशासन की ओर से औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। बताते हैं कि अधिकांश किसान खुश हैं। उन्हें जमीन का चार गुना तक मूल्य मिलेगा। एनएचएआई के मुताबिक जमीन अधिग्रहण से लेकर अन्य कार्य इसी साल पूरे कर लिए जाएंगे। निर्माण कार्य वर्ष 2023 में शुरू होगा, जो दो साल में पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतला डिवाइडर चौड़ा होगा, आधुनिक लाइटें लगेंगी
बरेली-बदायूं मार्ग का चौड़ीकरण नेशनल हाईवे के नियमों के तहत नहीं हुआ है। अब यह मार्ग समान रूप से फोरलेन होगा। मध्य में बनाया गया पतला डिवाइडर चौड़ा होगा। उसके मध्य में फूलदार पौधे लगेंगे। अपग्रेडेशन में आने वाले पेड़ों को काटने की अनुमति ली जाएगी। साथ ही बिजली के पोल भी शिफ्ट होंगे। आधुनिक लाइटें लगेंगी।
बरेली रिंग रोड भी इसी प्रोजेक्ट से बनेगा
बरेली रिंग रोड भी इसी प्रोजेक्ट के तहत बनाया जाएगा। यह रिंग रोड़ झुमका तिराहे से इन्वर्टिस विश्वविद्यालय तक आएगा। इस रिंग रोड की दिशा पश्चिम होगी। बड़ा बाईपास पूर्व में बना है। यह मार्ग भी फोरलेन होगा।

बरेली-बदायूं मार्ग अपग्रेड करने की पूरी योजना बनाकर जिला प्रशासन को दे दी गई है। 68 किमी लंबे इस मार्ग पर दो हजार करोड़ का खर्च आएगा। इसी मार्ग पर टोल प्लाजा भी बनेगा। सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ सकेंगी। - अमित चित्रांशी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed