फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   100 imposed two rounds on the speed of the train Telgo

टेल्गो ट्रेन ने 100 की स्पीड पर लगाए दो फेरे

Sat, 04 Jun 2016 12:45 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 04 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
टेल्गो ट्रेन का ट्रायल शनिवार को भी जारी रहा। ट्रेन ने बरेली और मुरादाबाद के बीच दो फेरे लगाए। शुक्रवार को ट्रेन को 100 की स्पीड पर चलाया गया। इस बार ट्रेन में सस्पेंशन लगाकर ट्रायल किया गया। शनिवार को बिना वजन के खाली ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा। 
विज्ञापन

  टेल्गो ट्रेन का गुरुवार का बिना सस्पेंशन के ट्रायल किया गया। जो सफल रहा। शुक्रवार को फिर से सस्पेंशन के साथ ट्रायल किया। जिसमें अधिकतम रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा की रही। शुक्रवार को ट्रेन 9:18 पर बरेली से चली और 10:14 पर दलतपुर पहुंच गई। दलपतपुर से 10:45 पर वापस हुई और 11:43 पर बरेली पहुंच गई। अगला फेरा 12:30 पर शुरू हुआ और ट्रेन 13:30 पर दलपतपुर पहुंची। जबकि दलपतपुर से 14:08 पर चलकर 15:18 पर बरेली स्टेशन पर पहुंच गई। इसके बाद ट्रेन को आईजेड नगर वर्कशाप ले जाया गया। वहां ट्रेन में रखे गए बालू से भरे बोरे उतारने का काम शुरू किया गया। अगर बोरे उतर जाते हैं तो शनिवार को खाली ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा। एडीआरएम संजीव मिश्रा ने बताया कि खाली ट्रेन को सुरक्षा के मानकों पर परखने के लिए शनिवार को ट्रायल होगा। खाली ट्रेन का ट्रायल इसलिए किया जा रहा कि भारतीय ट्रैक पर ट्रेन लोड कम होने हवा में जंप तो नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed