फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   100 condidate in BJP and SP

भाजपा-सपा में सौ सौ दावेदार

Sun, 09 Jan 2022 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
100 condidate in BJP and SP
बरेली। बरेली की सभी नौ सीटों पर भाजपा और सपा से सौ-सौ दावेदार हैं। सपा में तो उम्मीदवाराें ने आवेदन कर दिए हैं, लेकिन भाजपा में अभी तक कोई आवेदन नहीं हुआ है। दावेदारों के लिहाज से देखा जाए तो भाजपा में शहर, कैंट और भोजीपुरा तो सपा में फरीदपुर, कैंट और बिथरी ‘हॉट’ सीट है। यहां से सबसे अधिक दावेदार हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में आवेदन किए जा चुके हैं। सत्तर से अधिक लोगों ने तो आवेदन किया है, जबकि करीब तीस ऐसे नेता हैं जो पार्टी के बड़े नेताओं से संपर्क साधकर टिकट की जुगाड़ में लगे हैं और होर्डिंग, बैनर के माध्यम से क्षेत्र में अपनी मजबूत दावेदारी होने का प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के दावेदारों के नाम होर्डिंग बैनरों से ही पता चले हैं। अब तक भाजपा में आवेदन की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई है। भाजपा में भोजीपुरा सीट से 15, कैंट से करीब 20 और शहर सीट से करीब 12 दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी में फरीदपुर से 21, कैंट से 20 और बिथरी से करीब 15 दावेदार मैदान में हैं। बाकी सीटों पर दस से कम ही दावेदार मैदान में हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्षों के बयान
यह चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं है बल्कि यह बदलाव की घोषणा है। 10 मार्च को प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और बरेली की सभी नौ सीटें जीतकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता इतिहास रचेंगे। जल्द ही उम्मीदवारों का एलान हो जाएगा। पार्टी जिसे भी, जहां से टिकट देगी संगठन पूरी ताकत से उसे चुनाव लड़ाएगा और जिताएगा। - अगम मौर्य, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव की तिथियों के घोषणा का स्वागत करता हूं। मोदी-योगी सरकार ने जनता जनार्दन के लिए भरपूर काम किया है। प्रदेश के साथ ही बरेली के विकास को रफ्तार मिली है। भाजपा दोबारा सत्ता में लौटेगी। हम बरेली की सभी नौ सीटों पर दोबारा परचम लहराएंगे। विपक्षी दलों को जमानत बचाने के लाले पड़ जाएंगे। कोविड नियमों के साथ ही प्रचार-प्रसार करेंगे। - पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed