फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   100 Ayush doctors found absent during surprise inspection, action will be taken

Bareilly News: औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 100 आयुष चिकित्सक, होगी कार्रवाई

Tue, 12 Nov 2024 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
100 Ayush doctors found absent during surprise inspection, action will be taken
बरेली। शासन के निर्देश पर सोमवार को मंडलायुक्त ने आयुष चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण कराया तो मंडल के चारों जिलों में सौ आयुष चिकित्सक गैरहाजिर मिले। निरीक्षण की रिपोर्ट शासन को भेजकर सभी जिलाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त द्वारा जारी निरीक्षण की रिपोर्ट के अनुसार बरेली के 27, बदायूं के 17, पीलीभीत के 14, शाहजहांपुर के 21 अफसरों ने चिकित्सालयों की जांच की। बरेली में 37, बदायूं में 15, पीलीभीत में 19, शाहजहांपुर में 19 आयुष चिकित्सक अनुपस्थित मिले। रिपोर्ट के अनुसार बरेली में सबसे ज्यादा चिकित्सक गायब रहे।
विज्ञापन


चिकित्सक ही नहीं तो कैसे मिले बेहतर इलाज
आयुष केंद्रों की रिपोर्ट सामने आने से आयुष चिकित्सालयों में मरीजों को बेहतर इलाज मिलने का दावा की भी पोल खुल गई है। बताया जाता है कि केंद्रों पर जब चिकित्सक ही नहीं हैं तो अब ओपीडी में गिने चुने मरीज ही इलाज के लिए पहुंचते हैं। आयुष चिकित्सालयों के संचालन का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराना था। अनदेखी से पलीता लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने किस विधा के आयुष चिकित्सक
बरेली में एलोपैथ के 75, आयुर्वेद के 50, होम्योपैथ के 21, यूनानी के 10 चिकित्सक हैं। बदायूं में एलोपैथ के 42, आयुर्वेद के 17, होम्योपैथ के आठ, यूनानी के आठ चिकित्सक हैं। पीलीभीत में एलोपैथ के 37, आयुर्वेद के 30, होम्योपैथ के 22, यूनानी के दाे चिकित्सक हैं। शाहजहांपुर में एलोपैथ के 36, आयुर्वेद के 41, होम्योपैथ के 12 और यूनानी के 23 चिकित्सक हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed