फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 years imprisonment for raping teenage girl, fine also

Bareilly News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कैद, जुर्माना भी

Sat, 24 Aug 2024 05:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment for raping teenage girl, fine also
बरेली। स्पेशल जज पाॅक्सो एक्ट ने किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पैरवी की।
विज्ञापन

भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव के सोनू नाम के व्यक्ति ने किशोरी के साथ 2014 में दुष्कर्म किया था। किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर सोनू को दुष्कर्म का दोषी पाया। दोनों पक्षों के वकीलों के तर्क और जिरह को सुनने के बाद सोनू को 10 साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन




----------
पांच साल की बच्ची से अश्लीलता, दोषी को तीन वर्ष कैद व जुर्माना
बरेली। पॉक्सो कोर्ट संख्या तीन ने पांच वर्ष की बच्ची से अश्लीलता और छेड़खानी में दोषी को तीन वर्ष कैद और चार हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
किला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने 17 जनवरी 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि मोहल्ला बड़ी बमनपुरी के गोपाल ने उसकी पांच वर्ष नौ माह की बेटी से छेड़खानी और अश्लीलता थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाह पेश किए गए। गवाही और साक्ष्यों के अवलोकन के बाद कोर्ट ने गोपाल को पाॅक्सो एक्ट का दोषी करार दिया। उसे तीन वर्ष कैद और चार हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed