{"_id":"5e9df62c8ebc3ed5872ad31f","slug":"10-thousand-personnel-engaged-in-essential-services-will-be-investigated-bareilly-news-bly4032449193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवश्यक सेवाओं में लगे 10 हजार कर्मियों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवश्यक सेवाओं में लगे 10 हजार कर्मियों की होगी जांच
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए प्रशासन उठाएगा कदम
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के खतरे को और कम करने के लिए अब आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और सेवाओं में लगे कर्मियों की जांच कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग की मदद से इस अभियान को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगेे। इसके लिए पूल टेस्टिंग भी शामिल है। डीएम का कहना है कि आईवीआरआई लैब में हर दिन करीब डेढ़ सौ सैंपल की जांच हो सकती है, जबकि अभी यहां 40 से 50 ही टेस्ट हो रहे हैैं। इसलिए लैब की क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है।
जिले में फिलहाल कोरोना के एक भी केस नहीं है। बाहर से आए करीब 20 हजार लोगों के होम क्वारंटीन का 14 दिन का समय भी पूरा हो चुका है। राहत वाली बात यह है कि इसमें भी अब तक किसी में कोरोना में लक्षण नहीं मिले हैं। इसलिए प्रशासन ने अब दूध, राशन, दवाई सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं में लगे लोगों को चिह्नित करना शुरू किया है। चूंकि ये लोग संवेदनशील माहौल में काम कर रहे हैं। ऐसे में कहीं ये संक्रमण की चपेट में तो नहीं आ गए.. इसकी जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद से ऐसे करीब दस हजार लोगों के सैंपल की जांच होगी। पहले चरण में वे लोग लिए जाएंगे, जिसमें कोरोना के लक्षण को देखते हुए संक्रमण की आशंका हो। डीएम नितीश कुमार का कहना है कि चूंकि आईवीआरआई में कोरोना की लैब बेहतर ढंग से काम कर रही है। इसलिए सैंपल की जांच करने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।